ePaper

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी

Updated at : 23 Jul 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी

छबिलापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बिहार पुलिस अकादमी के समीप मंगलवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी है. इस हादसे में मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है.

विज्ञापन

राजगीर. छबिलापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बिहार पुलिस अकादमी के समीप मंगलवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी है. इस हादसे में मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह सड़क हादसा दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में हुई है. हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के तकियापर निवासी उदय यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है. वहीं उसका दोस्त दीपू कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मृतक सौरभ के परिजनों ने बताया कि वह गया जिला के सरबहदा स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. हाल ही में उसने ग्रेजुएशन में नामांकन लिया था. मंगलवार को अपने दोस्त दीपू कुमार के साथ बिहारशरीफ लौट रहा था. बिहार पुलिस अकादमी के पास सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में मौके पर तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर पहुंचाया गया, जहां सौरभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सौरभ की मौत की खबर जैसे ही गांव तक पहुंची. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. हर आंख नम है। हर जुबान पर बस यही सवाल है कि आखिर इतनी जल्दी क्यों चला गया सौरभ. छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आज़ाद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन