सिलाव में आशा की बहाली को लेकर जानकारी नहीं

Updated:
विज्ञापन
सिलाव में आशा की बहाली को लेकर जानकारी नहीं

सिलाव एवं नालंदा नगर पंचायत सहित प्रखंड के 8 पंचायतों में 32 आशा की बहाली निकाली गई है जिसकी समय सिमा 30 मई निर्धारित है.

विज्ञापन

सिलाव. सिलाव एवं नालंदा नगर पंचायत सहित प्रखंड के 8 पंचायतों में 32 आशा की बहाली निकाली गई है जिसकी समय सिमा 30 मई निर्धारित है. यह बहाली वार्ड पार्षद के सहयोग से आमसभा के माध्यम से होना है. सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीसीएम पूनम कुमारी की मौजूदगी में यह बहाली होना है,लेकिन अभी तक इस बहाली की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और न हीं नगर पंचायत एंव पंचायत के वार्डों में इस संबध में किसी वार्ड पार्षद को जानकारी दी गई है. सिविल सर्जन ने बताया कि 30 मई तक सभी 32 आशा की बहाली की प्रक्रिया को पूर्ण कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेज देना है. लेकिन बीसीएम के द्वारा अभी तक इस संबध में प्रखंड क्षेत्र के वार्ड पार्षदों एंव नागरीकों को कोई सूचना नहीं दी गई है. इस संबध में बीसीएम पूनम कुमारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं बहाली से संबंधित फार्म किसी को भी नहीं दूंगी. जिस दिन आम सभा होगा उसी समय फार्म दिया जायेगा. इनके पास मात्र 8 दिन समय है, 32 वार्ड में आमसभा कर बहाली कराना है, आमसभा करने के लिए एक सप्ताह पहले ढोल पीट कर आम लोगो को सूचना दी जाने का प्रावधान है. बहाली में कौन कौन से कागजात की आवश्यकता पडेगी इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं दी जा रही है. नगर पंचायत सिलाव के वार्ड नंबर 5 के पार्षद पुनम देवी ,वार्ड नंबर 6 के पार्षद रंजीत कुमार गुप्ता ,वार्ड नंबर 9 के पार्षद गोपाल सिंह और वार्ड नंबर 14 के पार्षद विकास कुमार कुशवाहा ने बताया कि अभी तक इस संबध में हमलोगों को कोई जानकारी नहीं दी गई है. इधर, पूरे सिलाव प्रखंड में इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि कहीं बहाली प्रक्रिया में नजराने की तो मांग नहीं की जायेगी. साथ ही इस बहाली प्रक्रिया में बिचौलिये भी सक्रिय हो गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन