Nalanda News: पीपीयू की स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर दिखी भीड़

परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देते परीक्षार्थी
Nalanda News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की स्नातक प्रतिष्ठा सेमेस्टर-2 परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है. पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई.
Nalanda News (उज्जवलानंद गिरि की रिपोर्ट): पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी अंतर्गत स्नातक प्रतिष्ठा पाठ्यक्रम सत्र 2025-29 की सेमेस्टर-2 परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा आयोजित की जा रही है. बुधवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हुई. परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई.
कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश
निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर कड़ी तलाशी के बाद परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया. जिले में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर परीक्षा नियंत्रक द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. प्रथम पाली में सोशल साइंस और भाषा विषयों की मेजर सब्जेक्ट की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में साइंस और कॉमर्स के छात्रों की परीक्षा आयोजित की गई.
आगे की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी
21 मई को माइनर सब्जेक्ट तथा 22 मई को मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) की परीक्षा ली जाएगी. 20 से 22 मई तक की परीक्षाएं तीन-तीन घंटे की होंगी, जबकि 23 मई से 26 मई तक की परीक्षा दो-दो घंटे की होगी. विश्वविद्यालय द्वारा 23 मई को होने वाली एबिलिटी एनहैंसमेंट कोर्स (एईसी) परीक्षा परिहार कार्य के कारण स्थगित कर दी गई है. यह परीक्षा अब 27 मई को आयोजित होगी. वहीं 25 मई को स्किल एनहैंसमेंट कोर्स (एसईसी) और 26 मई को वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) की परीक्षा होगी. विश्वविद्यालय द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है.
Also Read: नालंदा में दवा दुकानों की हड़ताल से 50 लाख का कारोबार प्रभावित, मरीजों को हुई परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










