बिहारशरीफ नगर निगम में 'सशक्त स्थायी समिति' चुनाव 30 मई को सात सीटों पर बैलेट पेपर से होगा मतदान
Published by : Vivek Singh Updated At : 29 May 2026 7:43 AM
नगर निगम बिहारशरीफ़
Nalanda News : बिहारशरीफ नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की कुल सात सीटों पर कब्जा जमाने के लिए पार्षदों के बीच जोरदार लॉबिंग चल रही है. चुनाव में अपने समर्थकों को जगह दिलाने के लिए अलग-अलग गुट सक्रिय हो गए हैं. नगर निगम की राजनीति में इस चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है
Nalanda News : बिहारशरीफ नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की कुल सात सीटों पर कब्जा जमाने के लिए पार्षदों के बीच जोरदार लॉबिंग चल रही है. चुनाव में अपने समर्थकों को जगह दिलाने के लिए अलग-अलग गुट सक्रिय हो गए हैं. नगर निगम की राजनीति में इस चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि समिति का सीधा असर विकास योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों पर पड़ता है.
सर्वसम्मति बनाने की कोशिश, 29 मई को हो सकती है बड़ी बैठक
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव को निर्विरोध कराने के लिए 29 मई को मेयर और सभी 51 वार्ड पार्षदों की संयुक्त बैठक बुलाई जा सकती है. इस बैठक में आपसी सहमति बनाकर कई सीटों पर सर्वसम्मति से उम्मीदवार तय करने की रणनीति बनाई जा रही है.
सामाजिक समीकरण साधने में जुटे नेता
सूत्रों के अनुसार समिति गठन में सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. इसके तहत अनुसूचित जाति, यादव, कुशवाहा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिनिधियों को शामिल करने की तैयारी है. राजनीतिक दल और पार्षद सभी वर्गों को साधकर विवाद टालने की कोशिश में लगे हैं.
नामांकन के बाद बढ़ेगा चुनावी रोमांच
नगर निगम सूत्रों का कहना है कि असली मुकाबला नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आएगा. यदि किसी सीट पर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं तो मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा. प्रशासन ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










