अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 9:43 PM
मानपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव के समीप पुलपर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लूना बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई.
बिहारशरीफ. मानपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव के समीप पुलपर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लूना बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान शेखपुरा जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के बुधौल अंबेडकर नगर निवासी स्वर्गीय भासो साहनी का पुत्र जगदीश साहनी (50) के रूप में की गई. मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता जगदीश साहनी गांव गांव घूमकर कॉस्मेटिक का सामान बेचने का काम करते थे. सोमवार को मानपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में वह सामान बेचने के लिए आए थे. लगभग सुबह ग्यारह मोबाइल द्वारा सूचना मिली कि वह सड़क हादसे के शिकार हो गए है. जब हम पहुंचे तो सड़क किनारे शव पड़ा हुआ था. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया़ घटना की जानकारी मिलते ही मानपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देकर वाहन समेत फरार चालक की पहचान की जा रही है मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










