चिकसौरा बाजार में मोदी के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
चिकसौरा बाजार में मोदी के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम

बुधवार को भाजपा हिलसा पूर्वी एवं पश्चिमी ग्रामीण मंडल द्वारा चिकसौरा बाजार में “मोदी के 11 साल बेमिसाल विकसित भारत का अमृत काल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हिलसा. बुधवार को भाजपा हिलसा पूर्वी एवं पश्चिमी ग्रामीण मंडल द्वारा चिकसौरा बाजार में “मोदी के 11 साल बेमिसाल विकसित भारत का अमृत काल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने की. वर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिक जिम्मेदारी है. कार्यक्रम प्रभारी गौरव प्रकाश ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि पुलों, सड़कों, रेलवे और सुरक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं. साथ ही, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई कर भारत ने मजबूत संदेश दिया है. महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान बनाई है. डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, महिला सशक्तिकरण और कृषि सुधार जैसे कदमों से भारत आगे बढ़ा है. मोके पर गौरव प्रकाश, आशुतोष कुमार, अजय शर्मा, मनीष यादव, प्रज्ञा भारती, अनीता देवी, सोनी कुमारी, विमला देवी, लक्ष्मी साव समेत कई कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन