ePaper

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Updated at : 11 Sep 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

राजगीर-नटेसर रेल खंड में गुमटी नंबर तीन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है.

विज्ञापन

राजगीर. राजगीर-नटेसर रेल खंड में गुमटी नंबर तीन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है. यह घटना बुधवार रात्रि की है. मृतक का पहचान राजगीर के दांगी टोला निवासी ओमप्रकाश माहतो (55 वर्ष) के रूप में किया गया है. सूत्रों के अनुसार मृतक और रवि कुमार किसी काम को लेकर नेकपुर गांव गये थे. वे वहां से पटरी पकड़ कर पैदल राजगीर आ रहे थे. इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट आने से उनकी मौत हो गयी है. सूचना मिलने पर जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, आरपीएफ थानाध्यक्ष बबन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. राजगीर थाना पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन