ePaper

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जांच शिविर का आयोजन

Updated at : 04 Jan 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जांच शिविर का आयोजन

रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बिहारशरीफ नगर के 13 जगह और हिलसा के 7 जगह मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया और साथ में नि: शुल्क दवा का भी वितरण किया गया़

विज्ञापन

बिहारशरीफ. रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बिहारशरीफ नगर के 13 जगह और हिलसा के 7 जगह मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया और साथ में नि: शुल्क दवा का भी वितरण किया गया़ जिसमें कुल 1000 से ऊपर मरीजों का ईलाज़ हुआ जिसमे पावापुरी विम्स के कुल 65 मेडिकल टीम के साथ 50 के लगभग स्थानीय डॉक्टर की टीम ने मिलकर सहयोग किया. इस जाँच शिविर को सफल बनाने में दवा की व्यवस्था सदर अस्पताल बिहारशरीफ और पटना स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से किया गया जिसमें दवा के सहयोग में माननीय सुजीत कुमार लेखापाल एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ़ राजीव रंजन की अहम भूमिका रहा़ इस कार्यक्रम में रोगी कल्याण समिति सदस्य नालन्दा के शिवरतन , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह पवन , दिलीप कुमार , वाल्मीकि , सुभाष कुमार (तन्नू), कृष्ण दास , अजय कुमार , चंद्रशेखर प्रसाद लखीचंद जी, शम्भू जी आदि अन्य लोग सम्मलित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन