ढेउसा गांव में शौच के निकले युवक की नदी में डूबने से मौत

सदर प्रखंड के ढेउसा गांव में शौच के निकले 30 वर्षीय युवक मिथुन मांझी की नदी में डूबने से मौत हो गई.
शेखपुरा. सदर प्रखंड के ढेउसा गांव में शौच के निकले 30 वर्षीय युवक मिथुन मांझी की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक लखीसराय जिले के प्रतापपुर गांव का रहने वाला था. वह तीज त्यौहार के मौके पर अपने ससुराल आया हुआ था. सुबह ससुराल से शौच के लिये बाहर नदी की ओर गया था. इसी दौरान पैर फिसलने पर वह गहरे नदी में जा गिरा. ग्रामीणों को हादसे की जानकारी मिलने पर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक मिथुन को बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी. नदी से बाहर निकालकर उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. त्यौहार के मौके पर मौत की खबर मिलने से परिवार के साथ ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




