नालंदा में घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ घरेलू कलह से परेशान 28 वर्षीय युवक विक्रम कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
Nalanda News: नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव में बुधवार को घरेलू कलह से परेशान होकर एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान चंद्रदेव बिंद के 28 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई है. वह अविवाहित था और अपने परिजनों के साथ घर में रहता था.
पारिवारिक कलह से था परेशान
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम के घर में पिछले कुछ समय से लगातार घरेलू विवाद चल रहा था और आए दिन पारिवारिक बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी. बुधवार को भी घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद मानसिक रूप से परेशान होकर विक्रम कुमार ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया. हिलसा थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार पार्थ
संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










