हरोहर नदी के जल स्तर में वृद्धि

Updated:
विज्ञापन
हरोहर नदी के जल स्तर में वृद्धि

जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड अंतर्गत सुखे पड़े हरोहर नदी में अचानक धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ने लगा है.

विज्ञापन

शेखपुरा .जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड अंतर्गत सुखे पड़े हरोहर नदी में अचानक धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ने लगा है. बगैर पर्याप्त बारिश के ही इस नदी में एक बार फिर धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ना एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने लगा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के बाद तक नदी में कई स्थान बिल्कुल ही सूखा हुआ था जबकि बीते दिनों रुक रुक कर हुई बारिश से कहीं-कहीं थोड़ा-थोड़ा पानी भी था परंतु सोमवार की संध्या अचानक नदी में धीरे-धीरे जल स्तर बढ़ने लगा और कई स्थान पर नदी में पानी एक फिट से 2 फीट तक हो गया है. ग्रामीणों की माने तो हरोहर नदी में किसी दूसरी नदी का पानी आने के कारण इसमें धीरे-धीरे जल स्तर बढ़ रहा है अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले दिन नदी के पानी का जलस्तर कितना और बढ़ पाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन