जेपी सेनानियों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
जेपी सेनानियों को किया सम्मानित

भाजपा द्वारा शुक्रवार को आपातकाल की वर्षगांठ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिला भाजपा कार्यालय में इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने आपातकाल के दौरान जिले के जेपी सेनानियों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

शेखपुरा. भाजपा द्वारा शुक्रवार को आपातकाल की वर्षगांठ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिला भाजपा कार्यालय में इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने आपातकाल के दौरान जिले के जेपी सेनानियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने गोपाल प्रसाद केसरी, मो उस्मान आलम, पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद उर्फ़ राजकुमारी जी, भगवान दास, बज्रनंदन महतो, निराला सिंह, उमेश प्रसाद सिंह और काशी नूर रहमान को सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या के काले दिन को याद करते हुए इन सभी से उस समय की यातना और प्रताड़ना को साझा किया. उन्होंने कहा कि जवानी के दिनों में इन लोगों ने अपने शरीर में बातें गर्म खून से कांग्रेस के इस आपातकाल का डटकर विरोध किया. यह सभी सम्मान के पात्र है. देश के कई राज्य सरकार इन सभी के हर कदम पर मदद करने को तत्पर है. इन्हें सरकार द्वारा मदद भी पहुंचाई जा रही है. बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा लगाये गये आपातकाल के बीते पहलु से नई पीढ़ी को अवगत कराना आज समय की मांग है. किस प्रकार से सत्ता जाने के डर से पूरे देश में कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर दिया. आखिर क्या कारण है. इस कल दिवस को देश कभी नहीं भूल सकता है और इसे आने वाले पिढ़ियो को भूलने भी नहीं देना चाहिए. कांग्रेस ने अपने कारनामे से देश को आगे बढ़ने से रोक दिया. उस समय लोगों को तरह-तरह की यातना देते हुए जेल को भर दिया गया. उन्होंने आपातकाल के 50 में वर्षगांठ के आयोजन को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर नहीं देखने की अपील की. उन्होंने बताया कि दोनों अलग-अलग चीज हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 225 सीट पर जीत दर्ज करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन