पेंशन की राशि बढ़ाने के फैसले से लाभुकों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
पेंशन की राशि बढ़ाने के फैसले से लाभुकों में खुशी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह करने का निर्णय से राजगीर और आसपास के लाभुकों में भारी खुशी है.

विज्ञापन

राजगीर. सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह करने का निर्णय से राजगीर और आसपास के लाभुकों में भारी खुशी है. इसे लोग जनकल्याणकारी कदम मान रहे हैं. इस निर्णय से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पेंशन में हुई इस बड़ी बढ़ोतरी से लाखों जरूरतमंदों को राहत मिलेगी. खासकर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के लोगों को. सरकार की इस घोषणा से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों में काफी खुशी है. लाभुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार को दुआ कर रहे हैं. दूसरी तरफ कुछ लोग इस कदम को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक रणनीतिक प्रयास के रूप में भी देख रहे हैं. इससे वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के बीच समर्थन हासिल करने का तरीका मान रहे हैं. हालांकि यह फैसला सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. लाभुकों ने पेंशन राशि में हुई इस वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है. राम नन्दन प्रसाद, सरोज देवी, उपेन्द्र सिंह, रामसखि देवी एवं अन्य का कहना है कि इससे अब दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी. खासकर उन्हें जो अपने परिवार पर निर्भर हैं या अकेले जीवन बिता रहे हैं. वहीं विपक्षी दलों के लिए नीतीश कुमार का यह निर्णय चिंता का कारण बन गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय गरीब और हाशिये पर खड़े वर्गों में नीतीश सरकार की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है. विरोधी दल इस फैसले को चुनावी स्टंट बता रहे हैं. परंतु जनता के बीच इसका सकारात्मक असर दिखने – सुनने लगा है. कुल मिलाकर यह पेंशन वृद्धि सरकार की लोकलुभावन नीति के साथ-साथ जनहित में लिया गया एक बड़ा फैसला माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन