नालंदा : गिरियक में टोटो का चार्जिंग पॉइंट बनाते करंट से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

नालंदा जिले के पावापुरी में टोटो चार्जिंग पॉइंट बनाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gaya Ji Charging Point Accident : नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र के घोसरावां गांव में बुधवार की रात टोटो का चार्जिंग पॉइंट बनाने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मनीष सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

अचानक विद्युत तार की चपेट में आया युवक

बताया जाता है कि बुधवार की रात करीब 10 बजे बिट्टू कुमार अपने घर में टोटो चार्ज करने के लिए विद्युत चार्जिंग पॉइंट बनाने का काम कर रहा था.

Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

इसी दौरान अचानक वह विद्युत तार के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच

घटना की सूचना मिलने पर पावापुरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटना के कारणों की भी बारीकी से जांच की.

गाँव में मातम और ग्रामीणों की सांत्वना

बिट्टू की अचानक हुई मौत से घोसरावां गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन