नालंदा विश्वविद्यालय और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के बीच MoU, वैश्विक शिक्षा-शोध के खुलेंगे नए अवसर

Updated:
विज्ञापन

नालंदा विश्वविद्यालय और द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पदाधिकारी समझौता पत्र दिखाते हुए

नालंदा विश्वविद्यालय और द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (UWA) के बीच हुए ऐतिहासिक एमओयू से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग को नई दिशा मिलेगी. यह समझौता दोनों देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच अकादमिक संबंधों को मजबूत करेगा, जिससे संयुक्त अनुसंधान और छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

Nalanda University UWA MoU : नालंदा विश्वविद्यालय और द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (UWA) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान एवं ज्ञान सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुंबई में 19 अगस्त को आयोजित 10वें वार्षिक आईसी थ्री कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो के दौरान हुए इस समझौते को दोनों देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच बढ़ते अकादमिक संबंधों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

संयुक्त शोध और अकादमिक आदान-प्रदान को बढ़ावा

एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त शोध परियोजनाओं, शिक्षण कार्यक्रमों, अकादमिक सम्मेलनों तथा शिक्षक और छात्र आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे.

इसके साथ ही दोनों संस्थान शैक्षणिक संसाधनों और विशेषज्ञता को साझा करते हुए अंतर-विषयक अनुसंधान तथा ज्ञान-विनिमय के नए अवसर विकसित करेंगे. साझेदारी का व्यापक उद्देश्य दोनों संस्थानों के बौद्धिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करना है.

समारोह में शामिल प्रमुख अधिकारी और प्रतिनिधि

समझौता समारोह में नालंदा विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. सत्यनारायण शास्त्री और डॉ. मुनीर मैगरी ने प्रतिनिधित्व किया. वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुलपति प्रो. अमित चक्रमा और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेड कमिश्नर फॉर इंडिया-गल्फ डॉ. इयान मार्टिनस समेत दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी का बयान

नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने इस साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय लगातार अपने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक नेटवर्क का विस्तार कर रहा है. यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौता विशेष महत्व रखता है, क्योंकि नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना और पुनरुत्थान की यात्रा में ऑस्ट्रेलिया महत्वपूर्ण साझेदार रहा है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया शैक्षणिक सहयोग को मिलेगी मजबूती

यह समझौता प्राचीन नालंदा की ज्ञान-परंपरा और आधुनिक वैश्विक अकादमिक विशेषज्ञता के बीच सेतु का काम करेगा. साझेदारी से दोनों देशों के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को संयुक्त अध्ययन, शोध तथा सांस्कृतिक संवाद के अवसर मिलेंगे.

साथ ही यह नालंदा विश्वविद्यालय के वैश्विक स्वरूप को और मजबूत करते हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया शैक्षणिक सहयोग को दीर्घकालिक गति देने में अहम भूमिका निभा सकता है.


विज्ञापन
रामविलास प्रसाद

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन