नालंदा में लोकाइन नदी में 1.6 मीटर पानी का बहाव, किसानों की बढ़ी चिंता, सीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

लोकाइन नदी में बाढ़ का पानी | Prabhat Khabar Network

नालंदा जिले में लोकाइन नदी में पानी बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. पिछले साल की बाढ़ से डरे किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं. हिलसा अंचलाधिकारी ने नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Lokain River Flood Nalanda : नालंदा जिले के उदेरा स्थान से पानी छोड़े जाने के बाद बुधवार की शाम लोकाइन नदी में बाढ़ का पानी पहुंच गया. नदी में पानी आने की सूचना के बाद एकंगरसराय, हिलसा एवं करायपरसुराय प्रखंड के नदी किनारे बसे गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि, गुरुवार की शाम सात बजे तक लोकाइन नदी में करीब 1.6 मीटर पानी का बहाव रहा, जिससे किसानों ने फिलहाल राहत की सांस ली है.

पिछले वर्ष की यादों से सहमे किसान

इसके बावजूद किसानों की चिंता पूरी तरह दूर नहीं हुई है. किसानों को वर्ष 2025 में आई बाढ़ की स्थिति याद आ रही है. पिछले वर्ष लोकाइन नदी में करीब चार बार बाढ़ का पानी आया था, जिसके कारण कई इलाकों के खेतों में पानी प्रवेश कर गया था और धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था. इस बार भी नदी का जलस्तर बढ़ने से किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

हिलसा अंचलाधिकारी द्वारा नदी क्षेत्र का निरीक्षण

लोकाइन नदी में बाढ़ के पानी की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिलसा के अंचलाधिकारी रूपम शर्मा ने नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने नदी के जलस्तर एवं पानी के बहाव की स्थिति की जानकारी ली तथा आसपास के लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की.

नदी किनारे के लोगों के लिए प्रशासन की अपील

सीओ रूपम शर्मा ने नदी के निचले हिस्से में रहने वाले लोगों से विशेष रूप से जागरूक एवं सतर्क रहने को कहा. उन्होंने लोगों से राशन एवं अन्य जरूरी सामग्री सुरक्षित रखने की अपील की, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

प्रशासनिक निगरानी और ग्रामीणों की चौकसी

प्रशासन की ओर से लोकाइन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है. नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीण भी जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.


विज्ञापन
संतोष कुमार पार्थ

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन