बेलाव पंचायत की मुखिया पद के लिए सीमा ने भरा पर्चा

Updated:
विज्ञापन
बेलाव पंचायत की मुखिया पद के लिए सीमा ने भरा पर्चा

जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड के बेलाव पंचायत के मुखिया पद हेतु उप-निवार्चन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड के बेलाव पंचायत के मुखिया पद हेतु उप-निवार्चन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस दौरान जहांगीरपुर उर्फ मधेपुर गांव से सीमा कुमारी ने अपना नामांकन प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार गौरव के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इससे पहले बुधवार को पहला नामांकन पत्र दाखिल किया गया था. पंचायत के पूर्व मुखिया रहे अनिल प्रसाद के समर्थित उम्मीदवार अमरजीत कुमार के द्वारा नामांकन कराया गया है. विदित हो कि करीब एक साल से बेलाव पंचायत में मुखिया का पद रिक्त था. कार्यकारी मुखिया के तौर पर सत्येन्द्र प्रसाद के द्वारा विकास के कार्यों को गति प्रदान किया गया था. अब उप-निवार्चन की प्रक्रिया पुर्ण होते ही बेलाव पंचायत में मुखिया के पद को भर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन