बच्चे को विवाद को लेकर मारपीट, महिला जख्मी

शहर के कानूनिया गली में बच्चे के विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी. जख्मी महिला कनुनिया गली निवासी सोनू कुमार वर्मा के 25 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी है.
हिलसा. शहर के कानूनिया गली में बच्चे के विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी. जख्मी महिला कनुनिया गली निवासी सोनू कुमार वर्मा के 25 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी है. जख्मी महिला ने बतायी कि हमारे बच्चा एवं पड़ोसी के बच्चे आपस में खेल रहा था. इसी बीच आपस में मारपीट कर लिया. उसी को लेकर पड़ोसी ने गाली गलौज करते हुए मारपीटकर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोग की सहयोग से हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में हिलसा थाना में आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




