बहू की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बहू की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार

बहु की हत्या मामले में बरबीघा पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान खोजागाछी गांव निवासी 52 बर्षीय अकलू मांझी के रूप में किया गया है.

विज्ञापन

बरबीघा. बहु की हत्या मामले में बरबीघा पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान खोजागाछी गांव निवासी 52 बर्षीय अकलू मांझी के रूप में किया गया है. छापेमारी का नेतृत्व थाना के सब इंस्पेक्टर बलराम कुमार ने किया. बलराम कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर महीने में आरोपी अकलू मांझी ने अपनी बहू की हत्या कर दी थी. मामले को लेकर गया जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बालमबीघा गांव निवासी गोवर्धन मांझी की पत्नी तथा लड़की की मां चंद्रमणि देवी ने बरबीघा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. मामले को लेकर मृतका के पति चंदन मांझी, उसके ससुर अकलू मांझी, सास रिनता देवी, तथा देवर सतपाल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. घटना के बाद से ही सभी आरोपी घर से फरार चल रहे थे. सब इंस्पेक्टर बलराम कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अकलू मांझी चोरी चुपके अपने घर आया हुआ है. सूचना के आलोक में बुधवार की रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को घर से ही धर दबोचा. गुरुवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.वही थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन