लू की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बिंद में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. जहां खेत में भैंस चराने गए एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की लू लगने से मौत हो गई.
बिंद़ बिंद में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. जहां खेत में भैंस चराने गए एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की लू लगने से मौत हो गई. बिंद गांव निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग राजाराम राउत रविवार की सुबह घर से खेत पर भैंस चराने गए थे. जब वह खेत में भैंस चरा रहे थे तो वे एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे . तभी लू लगने के कारण वह बेहोश हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने पानी पिलाया और उन्हें उठाकर घर लाने लगे. घर लाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. स्वजनों ने गांव के ही डॉक्टर को बुलाकर चेकअप कराया तो मृत घोषित कर दिया. मृतक के बड़े पुत्र लालसागर ने बताया कि उनके पिता सुबह ठीक थे. जब खेत में भैंस चराने गए लू लगने से उनकी मृत्यु हो गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










