ePaper

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

Updated at : 04 Aug 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

शेखपुरा. डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना जन संपर्क पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन समाहरणालय के परेड ग्राउड में आयोजित होगा. 15 अगस्त को सुबह 8.50 पर डीएम और एसपी के द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया जायेगा. जबकि, 09 बजे डीएम के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी. इसके 09.05 पूर्वाह्न में जिला पदाधिकारी का अभिभाषण समारोह होगा. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान भी गाया जाना है जिसकी तैयारी की जिम्मेवारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है. प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बैंड बजाने का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है. परेड में बीएमपी, डीएपी महिला एवं बीएचजी के प्लाटून भाग लेंगे. इसके साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से परेड में जवाहर नवोदय विद्यालय डीएम उच्च विद्यालय तथा इस्लामिया उच्च विद्यालय शेखपुरा के एनसीसी तथा स्काउट्स एंड गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया जाना है.

विभिन्न कार्यालयों में झंडोतोलन का समय निर्धारित : 9.25 पूर्वाह्न में समाहरलय में झंडोत्तोलन किया जायेगा. उसके बाद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 09.35 पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय में, 09.55 में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 10.10 पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके अतिरिक्त सभी कार्यालयों के प्रधान द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन कार्य किया जाना है. पुलिस केंद्र में 11.00 बजे झंडोत्तोलन किया जाना है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला के महादलित टोलों में झंडोत्तोलन टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा किया जाना है तथा जिलास्तरीय पदाधिकारी द्वारा संबंधित पंचायतों में झंडोत्तोलन किया जाना है.

महापुरुषों के प्रतिमा की साफ-सफाई का निर्देश : इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित महापुरुषों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जाना है. इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यर्पण किया जायेगा जिसके साफ-सफाई एवं रंग-रोगन की जिम्मेवारी संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी को मुख्य समारोह स्थल एवं अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की संपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी है. मुख्य समारोह स्थल पर सिविल सर्जन को एम्बुलेंस तथा फायर विग्रेड का एक दल को प्रतिनियुक्त कराने की जिम्मेदारी अग्निशामन पदाधिकारी को दिया गया है. इस अवसर पर डीडीसी, एडीएम, सिविल सर्जन, डीसीएलआर सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन