तेलमर में भाकपा माले ने मनाया कॉमरेड चारु मजूमदार का 54वां शहादत दिवस, गरीबों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
शहादत दिवस पर शामिल लोग

शहादत दिवस पर शामिल लोग

Biharsharif News : नालंदा के तेलमर में भाकपा माले ने चारु मजूमदार का 54वां शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया और जनवादी क्रांति के संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Biharsharif News : प्रखंड के तेलमर गांव में भाकपा (माले) ने नक्सलबाड़ी किसान आंदोलन के प्रणेता कॉमरेड चारु मजूमदार का 54वां शहादत दिवस 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाया. शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए गरीबों, दलितों, आदिवासियों और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

सभा में कॉमरेड चारु मजूमदार के विचारों को किया गया याद

सभा को संबोधित करते हुए बिरेश कुमार ने कहा कि कॉमरेड चारु मजूमदार ने 'वर्ग संघर्ष ही जीवन है' का नारा दिया था. उन्होंने देश के गरीब, दलित, आदिवासी और भूमिहीन किसानों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का रास्ता दिखाया. उनके विचार आज भी शोषित और वंचित वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

अपने संबोधन में बिरेश कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें निरंकुश बताया. उन्होंने आंदोलनरत छात्र-युवाओं पर लाठीचार्ज और गोलीबारी की निंदा की. साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किसान विरोधी कानून, मजदूर विरोधी लेबर कोड तथा शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है.

सड़क से संसद तक संघर्ष तेज करने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कॉमरेड चारु मजूमदार के 'जनवादी क्रांति' के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पार्टी अंतिम सांस तक गरीबों और मेहनतकशों के साथ खड़ी रहेगी. वक्ताओं ने सड़क से संसद तक जनसंघर्ष को और तेज करने का भी आह्वान किया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में परमानंद मांझी, दिनेश मांझी, संजीवन मांझी, हरिराम मांझी, संतोष मांझी, बिरेन मांझी, छोटे मांझी सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने कॉमरेड चारु मजूमदार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत



विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन