हुसैनाबाद गांव में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

मवेशी व्यापारी से खरीदारी के दौरान लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्ष से करीब 8 लोग जख्मी हो गए.
शेखपुरा. मवेशी व्यापारी से खरीदारी के दौरान लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्ष से करीब 8 लोग जख्मी हो गए. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पावापूरी हायर सेंटर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार घटना हुसैनाबाद गांव में घटित हुई है. बकरे की खरीद बिक्री करने के दौरान दाम को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद यह घटना मारपीट में तब्दील हो गया.घायलों में मोहम्मद नसीम कुरैशी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे रेफर किया गया है. जबकि अन्य घायलों में मुर्शीद कुरेशी, मोहम्मद परवेज, नजीवा खातून, मुन्नी खातून, मोहम्मद छोटू, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद एजाज जख्मी लोगों में शामिल हैं . हालांकि, स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामले को किसी तरह शांत कराया. दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट की घटना घट चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










