विधुत उपभोक्ताओं के साथ आज मुख्यमंत्री करेंगे संवाद

Updated:
विज्ञापन
विधुत उपभोक्ताओं के साथ आज मुख्यमंत्री करेंगे संवाद

राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा के बाद विधुत उपभोक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री वर्चुअल संवाद करेंगे.

विज्ञापन

नगरनौसा. राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा के बाद विधुत उपभोक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री वर्चुअल संवाद करेंगे. इसे लेकर प्रखंड में चार जगह स्थान चयनित किया गया है़ इस बात की जानकारी हुए कनीय विधुत अभियंता विवेक केसरी ने बताया कि 12 अगस्त को मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ताओं से वर्चुअल जुड़ सीधा संवाद करेंगे़ इस कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर लिया गया है़ प्रखंड के पैक्स गोदाम लोदीपुर, हाइस्कूल प्रसडीहा, पैक्स गोदाम दामोदरपुर एवं पैक्स गोदाम बोधि बिगहा में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि 1 अगस्त 2025 से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है़ उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है़ इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 अगस्त को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे़ इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं. साथ ही, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल एवं जिला स्तर पर भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है़ इस प्रकार इस संवाद कार्यक्रम से लगभग 3000 संवाद स्थलों के माध्यम से 15 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किया जायेगा. मुख्यमंत्री के संवाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचने हेतु सभी संवाद स्थल पर एलइडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की गयी हैं. इस संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी, ताकि यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे और योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन