एसडीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
एसडीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीओ रोहित कर्दम ने मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारी के साथ शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

शेखपुरा. छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीओ रोहित कर्दम ने मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारी के साथ शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. इस मौके पर शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. इस दौरान एसडीओ ने नगर क्षेत्र के अरघौती पोखर, एकसारी, पुलपोखर, इंदाय, रतोइया घाट, हसनगंज छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधा प्रदान करने एवं संबंधित कार्यों का जायजा लिया. इसके साथ ही की जा रही तैयारियों के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया. इस मौके सभी घाटों के निरीक्षण के दौरान छठ घाट पर छठव्रतियों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए सभी घाटों पर साफ सफाई, पर्याप्त संख्या में लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, छठव्रतियों को कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम, चिकित्सा सुविधा के अलावा अधिक गहराई वाले घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था एवम घाटों पर खतरे का निशान रेड फ्लैग की दिखाते हुए बैरिकेडिंग आदि करने की व्यवस्था का निर्देश सभी पदाधिकारी को दिया गया है. एसडीओ ने कहा कि इंदाय स्थित छठ घाट रेलवे लाइन के पार पड़ता है. वहां पर वैरिकेडिंग की सुविधा मुहैया करने का निर्देश दिया गया है. जिससे की किसी प्रकार की घटना की आशंका न रहे. इसके साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाती है. इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन