ePaper

बीएलओ घर- घर जाकर सूची में दर्ज करें वोटर के नाम : डीएम

Updated at : 25 Jun 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ घर- घर जाकर सूची में दर्ज करें वोटर के नाम : डीएम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.एक जुलाई 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया.जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं वास्तविक मतदाताओं को सुनिश्चित कराने को लेकर पहल करते हुए मतदान सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जाना है. यह अभियान 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलेगा. इसके तहत सभी बी॰एल॰ओ॰ के द्वारा घर घर जाकर मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का मिशन मूड में शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाना है. साथ ही सभी बीएलओ के साथ संबंधित पदाधिकारियों को अपने स्तर से शाम को मॉनिटरिंग भी करने का निदेश दिया गया. साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में कोई आयोग्य नाम न रहें और सभी योग्य नागरिकों के नाम सूची में शामिल हो सके.जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बुथ लेबल ऑफिसर की भूमिका अहम है. क्योंकि उन्हें अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची में दर्ज नाम का सत्यापन करना है. साथ ही उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि मतदाता सूची में दर्ज व्यक्ति जीवित है, मतदाता सूची में अंकित स्थल पर ही निवास करते हैं और वे मतदान योग्य हैं.इसके पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण का आयोजन 2003 में हुआ था. इसके तहत भारत निर्वाचन आयोग में डिजिटल प्लेटफार्म पर पात्रता से संबंधित दस्तावेज अपलोड करना होगा. राजनीतिक दलों के बूथ लेबल अभिकर्ता को दें जानकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने निर्देशित दिया कि सभी बीएलओ नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को ससमय पूर्ण करेंगे एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बुथ लेवल की जानकारी देंगे. उन्होंने इसके साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों,बीएलओ के ऊपर कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी.इस अवसर पर एडीएम,डीडीसी,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, सभी वरीय उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ सभी ए॰आर॰ओ॰ एवं ई॰आर॰ओ॰ आदि उपस्थित थें.

मतदाताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश

मतदाता सूची में नाम जोड़ने ,हटाने और शुद्धिकरण कार्य के लिये जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा. जिससे कि कोई भी मतदाता छुटे नहीं. इसके लिए कॉलेज के युवाओं के बीच भी मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने के लिए प्रेरित करने को कहा.जिससे कि 1 जुलाई तक 18 साल की आयू पूरी करने वाले कोई भी युवा,महिला ,पुरुष अपने वोट के अधिकार से वंचित न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन