गली में पानी गिराने के विवाद में खूनी संघर्ष,

Author Sunil kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
गली में पानी गिराने के विवाद में खूनी संघर्ष,

बिहारशरीफ के पैठन गांव में गली में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में महिला पर ईंट से हमला, गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

Biharsharif News : वेना थाना क्षेत्र के पैठन गांव में गली में पानी गिराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक महिला पर कथित रूप से ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान पैठन गांव निवासी बैजू राम की 35 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है. उनका इलाज बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में चल रहा है. घायल मालती देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी उनके घर की गली में छत का पानी गिरा रहे थे। विरोध करने पर कहासुनी हुई। इसी दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी पप्पू राम, उनके बेटे और भतीजे ने मिलकर उन पर ईंट से हमला कर दिया. उनका कहना है कि घटना के समय उनके पति खेत में धान रोपने गए थे और घर में केवल वह, उनकी मां और बेटी मौजूद थीं. शोर सुनकर परिजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में लिखित आवेदन मिला है. पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन