भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

पाकिस्तान में आतंकवाद को मिटाने के लिए सेना द्वारा चलाये गये आपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए सम्मान में गुरुवार के दिन रामघाट बाजार में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली.

विज्ञापन

नगरनौसा. पाकिस्तान में आतंकवाद को मिटाने के लिए सेना द्वारा चलाये गये आपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए सम्मान में गुरुवार के दिन रामघाट बाजार में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सेना के जयकारे लगाए. साथ ही सिंदूर ऑपरेशन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि भारत पर दुश्मनों ने हमला करने की कोशिश की है. हमारे प्रधानमंत्री ने वैसे लोगों को घर में घुसकर मारा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. ऐसे में सेना के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए वे लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं.मंडल अध्यक्ष अभय नंदन पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पुरानी नीतियों से ऊपर उठ चुका है. आपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि अगर दुश्मन हमें चुनौती देगा, तो हम उसे बख्शेंगे नहीं. देश की सेना के आपरेशन सिंदूर की सफलता ने दुश्मन देश पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया और घुटने टेकने पर विवश कर दिया.इस मौके पर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सन्नी पटेल, चंडी मंडल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक भारती, उपाध्यक्ष प्रणव देव आनंद,पिंटू कुमार, मनीष कुमार, सिदार्थ कुमार, कमलेश मांझी, रविशंकर कुमार, रंजीत कुमार, रामाशीष प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन