biharsharif news : बिहार खेल विवि ने लोगो का किया लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन
biharsharif news : बिहार खेल विवि ने लोगो का किया लोकार्पण

biharsharif news : बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक लोगो का लोकार्पण कर ऐतिहासिक कदम उठाया है

विज्ञापन

राजगीर. बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक लोगो का लोकार्पण कर ऐतिहासिक कदम उठाया है. विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा ने लोगो का लोकार्पण करते हुए इसे विश्वविद्यालय की पहचान और गौरव का प्रतीक बताया है. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव रजनीकांत ने एक सर्कुलर जारी कर सभी विभागों, कार्यालयों और पत्र-व्यवहार में नये लोगो के अनिवार्य प्रयोग का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि यह लोगो केवल एक प्रतीक चिह्न नहीं, बल्कि खेल के प्रति बिहार खेल विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और समर्पण का दर्पण है. यह विश्वविद्यालय की उस दृष्टि को भी दर्शाता है, जिसके तहत खेल शिक्षा, प्रशिक्षण, शोध और प्रतिभा विकास को बढ़ावा दिया जायेगा. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सह डीन निशिकांत तिवारी ने यह जानकारी दी है. राजगीर जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर में यह विश्वविद्यालय अब अपने इस लोगो के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर होगा. लोगो का प्रयोग आधिकारिक पत्रों, प्रकाशनों, प्रमाण पत्रों और विश्वविद्यालय की सभी गतिविधियों में किया जायेगा. इस लोकार्पण के साथ ही बिहार खेल विश्वविद्यालय ने खेल और शिक्षा के संगम की नयी शुरुआत कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन