नूरसराय में चोरी का विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में इलाजरत दंपति
Bihar Sharif News : राजगीर मलमास मेला से लौटने के बाद दंपति ने घर में हुई चोरी का विरोध किया. आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए.
बिहारशरीफ से निरंजन की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नूरसराय थाना क्षेत्र के सैदी गांव में चोरी का विरोध करने पर एक दंपति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में पति-पत्नी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान सैदी गांव निवासी विनोद यादव और उनकी पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है. सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे विनोद यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 1 जून को राजगीर मलमास मेला गए थे. उस दौरान उनके घर पर उनकी दो बहुएं मौजूद थीं, जबकि दोनों बेटे बाहर रहते हैं.
गोतिया पर जेवर चोरी का आरोप, विरोध के बाद बढ़ा विवाद
विनोद यादव का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में उनके गोतिया बुधन यादव ने घर में घुसकर उनकी छोटी बहू के जेवरात चोरी कर लिए. राजगीर से लौटने के बाद जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध किया. मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई. पंचायत के दौरान बुधन यादव ने चोरी से इनकार करते हुए कसम खाई, जिसके बाद मामला शांत हो गया. पीड़ित के अनुसार, कुछ ही दिनों बाद उनकी बड़ी बहू के सामान की भी चोरी हो गई.
पुलिस जांच में जुटी
इस पर जब उन्होंने दोबारा विरोध जताया तो आरोप है कि बुधन यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके घर में घुसकर विनोद यादव और उनकी पत्नी राधा देवी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है.
Also Read : कारगिल चौक पर पसरा सन्नाटा, ऑटो-ई रिक्शा हड़ताल से पटना बेहाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










