बदमाशों ने बैंक के मैनेजर को मारपीट कर किया घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 9:38 PM

विज्ञापन

बुधवार को नालंदा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक एकंगरसराय के मैनेजर सह पारिख गांव निवासी प्रभात कुमार को गांव के कुछ बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और पाकेट में रखे करीब 40 हजार रुपए व बैंक का चाभी छीन ले भाग.

विज्ञापन

एकंगरसराय. बुधवार को नालंदा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक एकंगरसराय के मैनेजर सह पारिख गांव निवासी प्रभात कुमार को गांव के कुछ बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और पाकेट में रखे करीब 40 हजार रुपए व बैंक का चाभी छीन ले भाग. जख्मी बैंक मैनेजर को चिंताजनक हालत में एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि औगारी थाना के पारिख गांव निवासी सह नालंदा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रभारी प्रभात कुमार अपने घर से बाइक से एकंगरसराय डयूटी आ रहे थे. लेकिन इसी दौरान गांव के ही कुछ बदमाशों ने रास्ते में रोककर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस सम्बंध में जख्मी बैंक के मैनेजर प्रभारी प्रभात कुमार ने औगारी थाना में गांव के ही कुछ बदमाशों के विरुद्ध आवेदन दिया है. पुलिस घटना की गहराई से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन