स्कूल के बच्चों पर पलटा टोटो, चार छात्र समेत छह घायल

Updated:
विज्ञापन
स्कूल के बच्चों पर पलटा टोटो, चार छात्र समेत छह घायल

हिलसा-भोभी मार्ग में दाहा बिगहा के पास टोटो पलटने से चार स्कूली बच्चे सहित आधा दर्जन जख्मी

विज्ञापन

हिलसा से संतोष की रिपोर्ट हिलसा (नालंदा). हिलसा-भोभी मार्ग में दाहा बिगहा के पास टोटो पलटने से चार स्कूली बच्चे सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. लोगाें ने बताया कि टोटो पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाये गये थे. वह हिलसा से भोभी की ओर जा रहा था तभी दाहा बिगहा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इसी जगह पर पूर्व से चार स्कूल के बच्चे खेल रहे थे. जहां टोटो दो स्कूली बच्चे के ऊपर पलट गया. इस घटना में चार स्कूली बच्चे सहित आधा दर्जन से अधिक टोटो पर सवार यात्री गम्भीर रूप से जख्मी हो गये. इस घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना के समय कामता पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार टोटो के पीछे चल रहे थे. हादसे के बाद उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए टोटो से दवे छात्रों व सवारियों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में दाहा बिगहा गांव निवासी राजीव रविदास की 10 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी, निरंजन ठाकुर की 10 वर्षीया पुत्री अस्मिता कुमारी, मदारपुर गांव निवासी देवनंदन बिंद के 60 वर्षीया पत्नी मीना देवी, इंद्रदेव जमादार के 50 वर्षीया पत्नी महापतिया देवी, राजेश बिंद 50 वर्षीया पत्नी सरोज देवी शामिल हैं.

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन