ePaper

Asian Women's Hockey Championship 2024: ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची नालंदा, विश्व धरोहर में किया गया जोरदार स्वागत

Updated at : 04 Nov 2024 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
Asian Women's Hockey Championship 2024 | trophy gaurav yatra

ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत करते अधिकारी

Asian Women's Hockey Championship 2024: एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के लिए आमजनों के बीच ट्रॉफी गौरव यात्रा के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया जा रहा है. सोमवार को यह यात्रा नालंदा पहुंची.

विज्ञापन

Asian Women’s Hockey Championship 2024: बिहार में पहली बार 11 नवंबर से आयोजित हो रही एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की गौरव यात्रा सोमवार को नालंदा पहुंची. इसके स्वागत के लिए नालंदा स्थित विश्व धरोहर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों, हॉकी खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदी, शिक्षकों, विद्यार्थियों आदि ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया.

गौराव यात्रा का राजगीर में हुआ भव्य स्वागत

स्वागत कार्यक्रम के दौरान हर तरफ उत्साह का माहौल था. हर कोई ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दे रहा था. ट्रॉफी गौरव यात्रा के आगमन पर एडीजी रवींद्र शंकरण, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार खेल अकादमी के महानिदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भरत सोनी, नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा और खिलाड़ियों ने इसका भव्य स्वागत किया. महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा के आगमन पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसके बाद जागरूकता फैलाने के लिए विश्व धरोहर नालंदा से गुब्बारा छोड़ा गया.

Asian Women's Hockey Championship 2024
गौरव यात्रा की स्वागत में खड़े हॉकी खिलाड़ी

छह देशों की टीमें लेंगी भाग

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 11 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलेगी. इस अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड सहित छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी. महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मैच की सफलता के लिए आम लोगों के बीच ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन किया गया है.

ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत समारोह

10 नवंबर को होगा दीपोत्सव कार्यक्रम

यह ट्रॉफी गौरव यात्रा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ, हरनौत के कल्याण बिगहा, राजगीर, इस्लामपुर, एकंगरसराय, हिलसा, पावापुरी आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए 10 नवंबर की शाम आरआईसीसी राजगीर पहुंचेगी. यहां इसके स्वागत के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

हॉकी मैचों की जानकारी के लिए लॉन्च किया गया है एप

डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने बताया कि महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि महिला हॉकी मैच की विस्तृत जानकारी के लिए हॉकी राजगीर 2024 ऐप लांच किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Women’s Asian Hockey Championship 2024: राजगीर में हॉकी टूर्नामेंट के लिए मिलेंगे फ्री टिकट, इस लिंक से करें बुक

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता मंजीत कुमार, अपर समाहर्ता आपदा सफीक अहमद, डीईओ राजकुमार, एसडीओ कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, डीसीएलआर उपेंद्र सिंह, डीपीओ (आईसीडीएस) सहित अन्य पदाधिकारी व हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन