एसटीएफ की कार्रवाई, हथियार तस्कर गिरफ्तार, दो हथियार बरामद

हरनौत क्षेत्र के के जीडीएम कॉलेज (रूपसपुर गांव मोड़) के पास मंगलवार के शाम एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है.
बिहारशरीफ. हरनौत क्षेत्र के के जीडीएम कॉलेज (रूपसपुर गांव मोड़) के पास मंगलवार के शाम एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का पहचान सरथा गांव निवासी किशन सिंह के रूप में की गयी है. उसके पास से दो हथियार बरामद किये गये हैं. स्थानीय ग्रामीणों की माने तो पूर्व से ही एसटीएफ अपनी गाड़ी को सड़क पर लगाकर किसी का इंतजार कर रहा था. जैसे ही किशन सिंह के फोर्ड वाहन एसटीएफ के पास पहुंची, पुलिस ने पिस्तौल तानकर गाड़ी से उतरने को कहा. सभी एसटीएफ के लोग सिविल में थे. किसी अनहोनी के कारण किशन सिंह गाड़ी को अचानक आगे भगा दिया. एसटीएफ की गाड़ी पीछा कर रही थी उसी दौरान बदमाश ने दो बाइक सवार को धक्का मार दिया. उस दौरान एसटीएफ की गाड़ी भी गड्ढे में लुढक गयी. जिससे दोनों बाइक सवार एसटीएफ के गाड़ी के नीचे आ गये. जबकि भाग रहे बदमाश किशन सिंह गाड़ी लेकर भी गड्ढे में कूद गया बाद में एसटीएफ ने गेट खोलकर निकाला और गिरफ्तार किया. इस घटना में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी युवक की पहचान शाहबाजपुर गांव निवासी राजेश मिस्त्री एवं अरौत गांव के रवि पासवान के रूप में की गई. राजेश मिस्त्री का इलाज कल्याण विगहा रेफरल अस्पताल में जबकि रवि पासवान का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि मौजूद पुलिसकर्मी में नाम नहीं बताने के शर्त पर बताया कि एसटीएफ के द्वारा गोली भी चलायी गयी है. गोली किशन सिंह के वाहन के चक्का में लगा. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बगल के गड्ढे में गिर गई. बाद में गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जुट गये. भीड़ को जूटते देख एसटीएफ की टीम भी हक्का-बक्का रह गया.तुरंत उन्होंने स्थानीय थाना को कॉल कर घटना की जानकारी दी. मौके पर वेना थाना एवं हरनौत थाना की पुलिस पहुंची. दूसरे पुलिस बल को भी बुलाया गया. इस दौरान पुलिस के द्वारा आसपास के क्षेत्र में भी खोजबीन जारी किया गया. ग्रामीणों के मानें तो फोर्ड गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, पुलिस हथियार का खोज किया बावजूद नहीं मिल पाया. करीब घटना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस अचानक आयी और दुर्घटनाग्रस्त फोर्ड गाड़ी के पास से एक पिस्टल दिखाते हुए ले गई. मौजूद एसटीएफ के टीम ने बताया कि एसटीएफ को पूर्व से इनपुट मिला था. जिसे लेकर कार्रवाई की जा रही थी. किशन सिंह के द्वारा भागने का कोशिश किया गया, जिसमें एसटीएफ के सदस्य भी जख्मी हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




