बाढ़ की आशंका को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ की आशंका को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

झारखंड राज्य में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. झारखंड राज्य में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. प्राप्त सूचना के अनुसार, उदेरा स्थान बराज से लगभग 73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे बिहार के कई जिलों में संभावित बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने आपात बैठक कर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की. आपात बैठक में अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता (बिहारशरीफ, हिलसा, राजगीर), संबंधित अंचलाधिकारी तथा बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता (बिहारशरीफ, एकंगरसराय, बख्तियारपुर) शामिल हुए. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में माईकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि समय रहते लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें. रात्रि में बाढ़ आने की स्थिति में फ्लड लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया. डीएम ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, और समय रहते उच्च एवं सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी तैयारी कर ली गई है. बाढ़ नियंत्रण कार्यों को मिले तेजी :

बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल को निर्देश दिया गया है कि जमींदारी बांध व तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. साथ ही, मरम्मत कार्य हेतु बाढ़ श्रमिकों की तैनाती एवं पर्याप्त संख्या में एनसी बैग की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें और आवश्यक सावधानी बरतें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन