बाइक की चपेट में आने से युवक घायल
Author Santosh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
विज्ञापन
हिलसा. एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी गणेश राम के पुत्र विद्यानंद राम के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर वह घरेलू सामान खरीदने बाजार गया था, इसी दौरान यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से उसे हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










