तीन असहाय महिलाओं को रोटरी नालंदा ने दिया सिलाई मशीन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में स्थानीय मघड़ा मार्केट कांप्लेक्स स्थित रेमंड शोरूम में रोटरी क्लब नालंदा द्वारा महिला दिवस मनाया गया.
बिहारशरीफ. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में स्थानीय मघड़ा मार्केट कांप्लेक्स स्थित रेमंड शोरूम में रोटरी क्लब नालंदा द्वारा महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर रोटरी की महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया. महिलाओं ने भी रेमंड शोरूम के तरफ से केक को काटकर महिला दिवस को सेलिब्रेट किया. महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिये तीन असहाय महिला को सिलाई मशीन मुफ्त प्रदान किया. रोटरी का उद्देश्य, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. सिलाई मशीन से कपड़ो की सिलाई कर महिलाएं अपनी जीवन को नयी दिशा दे सके. मौके पर रोटरी अध्यक्ष राजाबाबू एवं रेमंड शो रूम के संचालक शशिकांत कुमार गुप्ता ने कहा की इस तरह के अनेको सामाजिक कार्य रोटरी क्लब 120 वर्षों से करते आ रही है और आगे भी करता रहेगा. इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन पूजा कुमारी, विनीता देवी, रीता कुमारी, उजाला कसेरा, गगन वीरमानी, संजीत कुमार, पंकज कुमार, दिग्विजय नारायण सिंह, डॉ अजय कुमार, रवि शंकर कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




