बिहारशरीफ: पोखर में डूबने से दिव्यांग बुजुर्ग महिला की मौत, शौच के लिए गई थीं घर से बाहर

Updated:
विज्ञापन
मॉडल सदर अस्पताल में खींची हुई तस्वीरें. | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल मौजूद परिजन | Prabhat Khabar Network

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में एक दुखद घटना हुई, जहाँ 70 वर्षीय दिव्यांग महिला की पोखर में डूबने से मौत हो गई. परिजनों की तलाश के बाद उनका शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

Biharsharif News : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में रविवार शाम पोखर में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान सिपाह गांव निवासी स्वर्गीय दुखी महातो की 70 वर्षीय पत्नी जनक देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने सोमवार को बताया कि जनक देवी रविवार की शाम शौच के लिए गांव के पोखर के पास गई थीं. वह दिव्यांग थीं और बैसाखी के सहारे चलती थीं. आशंका है कि पोखर के किनारे उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान पोखर के किनारे उनकी बैसाखी पड़ी मिली. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पोखर में तलाश की गई, जहां से जनक देवी का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया. सूचना पर दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन