जिले के 163 छात्र-छात्राओं की आईडिया चयनित

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के कुल 163 छात्र-छात्राओं की आईडिया चयनित की गई है.
बिहारशरीफ. इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के कुल 163 छात्र-छात्राओं की आईडिया चयनित की गई है. इन सभी छात्र-छात्राओं को मॉडल निर्माण के लिए 10 हजार रू प्रति छात्र- छात्रा उनके बैंक खातों में दी जाएगी. इस राशि को खर्च कर छात्र-छात्राएं अपने-अपने आइडिया के अनुसार मॉडल का निर्माण करेंगे. उल्लेखनीय है कि मिनिस्ट्री आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के द्वारा हर वर्ष इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत वर्ग 6 से 10 तक में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से विज्ञान से संबंधित नए-नए आइडिया मंगाए जाते हैं. साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के द्वारा बच्चों से प्राप्त आइडिया में से सबसे बेहतर आइडिया भेजने वाले छात्र-छात्राओं के आइडिया को चयनित किया जाता है. सत्र 2024- 25 के लिए जिले के कुल 163 छात्र-छात्राओं की आईडिया चयनित की गई है. इनमें से 130 छात्र-छात्राएं सामान्य तथा ओबीसी वर्ग से हैं, जबकि एससी कोटि के कुल 33 छात्र-छात्राओं के आइडिया का चयन किया गया है. सभी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में विभाग के द्वारा सीधे 10-10 हजार रुपए की राशि भेजी जाएगी. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित अपने अनुठे आइडिया भेज कर राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है. इसलिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के द्वारा जिले के कुल 163 छात्र-छात्राओं के आईडिया चयनित किए गए हैं. नालंदा जिला इस मामले में पूरे राज्य में चौथे स्थान पर है. उन्होंने कहा कि राशि प्राप्त होते ही छात्र छात्राएं अपने-अपनी परियोजना को मूर्त रूप देने में जुट जाएंगे. इसमें विद्यालय के विज्ञान शिक्षक भी उनका सहयोग करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




