Bihar Weather: बिहार में इस दिन एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आज 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Jan 2025 7:40 AM
बिहार का मौसम
Bihar Weather: बिहार में कल से फरवरी की शुरुआत में ही कोहरे की सफेद चादर देखने को मिलेगी. उत्तर बिहार में घना कोहरा रहेगा. वहीं 1 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिससे ठंड बढ़ेगी.
Bihar Weather: बिहार में कल से फरवरी की शुरुआत में ही कोहरे की सफेद चादर देखने को मिलेगी. उत्तर बिहार में घना कोहरा रहेगा, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 और 3 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं. जिससे कोहरे का स्तर बढ़ेगा और आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट की संभावना है.
19 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. जिनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं. वहीं, दक्षिण बिहार के जिलों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा.
Also Read: दो पूर्व अधिकारियों पर चलेगा केस, लैंड फॉर जॉब मामले में अब 7 फरवरी को अगली सुनवाई
बक्सर में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान
वहीं आज शुक्रवार को उत्तरी बिहार में दिन का अधिकतम तापमान 22°C से 24°C के बीच, जबकि दक्षिण बिहार में 24°C से 26°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है. धीमी गति से पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा. 30 जनवरी को भी पटना सहित अधिकांश जिलों में धूप खिली रहेगी. बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक 27.4°C गया में दर्ज हुआ. वहीं रात की बात करें तो न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5°C बक्सर में दर्ज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










