Bihar Weather: पछुआ हवा ने प्रदेश में बढ़ायी गलन वाली ठंड, गया में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम

Published at :17 Jan 2022 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: पछुआ हवा ने प्रदेश में बढ़ायी गलन वाली ठंड, गया में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम

patna 10 jan 2022- bypass pay chaya raha kuhash.

पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. औसत न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. सबसे कम न्यूनतम तापमान गोपालगंज में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

विज्ञापन

पटना. प्रदेश के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों में रविवार को गलन के साथ ठंड बढ़ गयी. प्रदेश के 32 जिलों में न्यूनतम पारा 11 डिग्री से कम दर्ज किया गया. हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी से प्रभावित पछुआ-उत्तरी हवा इन इलाकों में तेजी चल रही है. इससे कंपा देने वाली ठंड ने बिहार में फिर दस्तक दे दी है. अगले 24 घंटे में बिहार में रात और दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं.

कुछ इलाके में मध्यम घना कोहरा छाने का भी अनुमान है. आइएमडी की जानकारी मुताबिक पछुआ-उत्तरी हवा दक्षिण बिहार में 10 से 20 किमी, तो उत्तर बिहार में तीन से पांच किमी प्रति घंटे की गति से बही़ प्रदेश के विभिन्न भागों में हवा की रफ्तार की वजह से ठंड में अंतर देखा गया. ठंडी हवाओं से सबसे ज्यादा दक्षिणी बिहार का प्रभावित हुआ. यहां के अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री कम हुआ है.

उदाहरण के लिए पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे और गया में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. वहीं भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस तरह रात का औसत तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं, रविवार को पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. औसत न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. सबसे कम न्यूनतम तापमान गोपालगंज में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान गया में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन