ePaper

बिहार में 36 घंटे तक आंधी-पानी और ठनके की आशंका, जानें मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान रिपोर्ट

Updated at : 23 May 2022 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 36 घंटे तक आंधी-पानी और ठनके की आशंका, जानें मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान रिपोर्ट

Bihar Weather: बिहार में 36 घंटे तक आंधी-पानी और ठनके की आशंका है. उत्तरी बिहार में उच्चतम तापमान तीन से सात डिग्री, दक्षिणी बिहार में तीन से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री नीचे तक गिरा है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में सोमवार को भी आंधी के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी. आगामी 36 घंटे बिहार में आंधी-पानी और ठनके के आसार लगातार बने रहेंगे. मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक इसकी मुख्य वजह पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन का गुजरना है. जिसकी वजह से चक्रवाती दबाव का केंद्र बिहार बना हुआ है. हालांकि ट्रफ लाइन की दिशा सोमवार से दक्षिण-उत्तर हो जायेगी. ऐसी स्थिति में दो दिन बाद बिहार की मौसमी दशा सामान्य होने के आसार बन सकते हैं. इन मौसमी दशाओं के बीच बिहार में रात और दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. आंधी-पानी की वजह से बिहार में प्री मॉनसून बारिश सामान्य से 15 फीसदी अधिक हो गयी है.

बिहार में अब तक 22 मई तक 68.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है. बिहार में सर्वाधिक बारिश का केंद्र हिमालय की तलहटी वाला इलाका रहा है. दरअसल पुरवैया हवा हिमालय से टकरा कर चंपारण से लेकर पूर्णिया बारिश करा रही है. रविवार को चंपारण, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा में सामान्य से कई गुना अधिक बारिश दर्ज हुई. वहीं गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, बांका, भभुआ और जहानाबाद में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गयी.

Also Read: बिहार के सात पूर्व जिला खाद्य प्रबंधकों के खिलाफ चलेगा मुकदमा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे

जेठ की तपिश से परे पिछले चौबीस घंटे में औसत पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा है. उत्तरी बिहार में उच्चतम तापमान तीन से सात डिग्री, दक्षिणी बिहार में तीन से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री नीचे तक गिरा है. बिहार में आंधी पानी व बादलों के छाने से राज्य भर के लोगों को गर्मी से राहत मिली. इन दिनों कई जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार यानि आज पटना समेत बिहार के कई जिलों में बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन और हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहेगी. मौसम विभाग ने अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन