Bihar Weather: बिहार में ठंड से मिलेगी राहत! तापमान बढ़ेगा, लेकिन सुबह-शाम चलेगी सर्द हवा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Feb 2025 7:29 AM
बिहार का मौसम
Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार से ठंडी हवाएं कम चलेंगी. वहीं तापमान में भी तीन से चार डिग्री की वृद्धि होगी.
Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार से ठंडी हवाओं का प्रभाव कुछ कम हो सकता है. अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा.
17 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
आईएमडी के मुताबिक, 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. हालांकि, इसका बिहार पर क्या असर पड़ेगा, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. फिलहाल राज्य में न्यूनतम तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. शुक्रवार को औरंगाबाद में राज्य का सबसे अधिक तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Also Read: दुबई से भी महंगा हुआ दिल्ली से पटना जाना, होली से पहले ही फ्लाइट का किराया छू रहा आसमान
फरवरी में अब तक बारिश नहीं
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी महीने में अब तक राज्य में एक भी मिलीमीटर बारिश नहीं हुई है. जो सामान्य औसत से लगभग 100% कम है. बारिश की कमी से मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तो इसका असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है, जिससे मौसम में बदलाव संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










