Bihar Weather: तेजी से बदलने वाला है बिहार का मौसम, 17 से 21 मार्च के बीच ठनका व ओला गिरने की संभावना

Bihar Weather: 17 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में ठनका और ओला वृष्टि की आशंका है. आइएमडी ने इसको लेकर किसानों को सतर्क कर एडवाइजरी जारी की है. आइएमडी के मुताबिक इस दरम्यान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 10 से 40 मिलीमीटर बारिश होने की प्रबल संभावना है.
Bihar Weather: 17 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में ठनका और ओला वृष्टि की आशंका है. आइएमडी ने इसको लेकर किसानों को सतर्क कर एडवाइजरी जारी की है. आइएमडी के मुताबिक इस दरम्यान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 10 से 40 मिलीमीटर बारिश होने की प्रबल संभावना है. आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक रबी की फसल पक गयी है, तो 17 मार्च से पहले कटाई कर लें. साथ ही कटी हुई फसल को पानी से भीगने से बचाने विशेष स्थानों का चयन कर लें. अगर मौसम खराब है तो पशुधन और स्वयं को बचाएं. घर से न निकलें. बिजली चमकने और मेघ गर्जन के समय विशेष सतर्कता बरतें. वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि मेघ गर्जन की समयावधि आधा से एक घंटे के बीच की होती है. आइएमडी आशीष कुमार के मुताबिक बिहार में शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है.
तापमान में भी अचानक से दस डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है. सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा. ऐसे में एहतियात के तौर पर मौसम विभाग की ओर से किसानों को सुझाव दिया गया है. जिसमें बताया गया है कि अभी रबी फसल की कटाई का समय है. ऐसे में यदि फसल पक चुकी है, तो कटाइ करे. अपने कटे हुए फसल को पानी और नमी से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखें. लोगों को मौसम साफ होने पर ही बाहर निकलने को लेकर अलर्ट किया गया है. सामान्य तौर पर मेघ गरजने की समय सीमा आधा से एक घंटे की होती है. इस परिस्थिति में घिरने पर किसी हाल में पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




