ePaper

Bihar Weather : उत्तर-पूर्वी बिहार में सुस्त पड़ा मॉनसून, पटना में चली लू, उमस से लोग बेहाल

Updated at : 15 Jun 2022 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather : उत्तर-पूर्वी बिहार में सुस्त पड़ा मॉनसून, पटना में चली लू, उमस से लोग बेहाल

सोमवार को बिहार में प्रवेश कर चुका मॉनसून मंगलवार को कमजोर पड़ गया. हालांकि आइएमडी का पूर्वानुमान है कि 16 जून से मॉनसून पूरी ताकत से समूचे बिहार में जोर मारेगा. इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं.

विज्ञापन

पटना. सोमवार को बिहार में प्रवेश कर चुका मॉनसून मंगलवार को कमजोर पड़ गया. हालांकि आइएमडी का पूर्वानुमान है कि 16 जून से मॉनसून पूरी ताकत से समूचे बिहार में जोर मारेगा. इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं.

अगले तीन दिन में पूरे बिहार को चलेंगी मॉनसूनी हवाएं

मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन में पूरे बिहार को मॉनसूनी हवाएं कवर कर लेंगी. मॉनसून के प्रभाव से मंगलवार को भी किशनगंज, अररिया में बारिश हुई है. हालांकि उत्तर-पूर्वी बिहार के अधिकतर इलाके में बादल छाये हुए हैं.

पटना में उच्चतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक

इधर दक्षिणी बिहार के लू प्रभावित क्षेत्रों में मंगलवार को पटना भी शामिल हो गया. पटना और गया में उच्चतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक क्रमश: 41.9 और 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मंगलवार को भी बक्सर में दर्ज हुआ. यहां पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है.

औरंगाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक

औरंगाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. नवादा, हरनौत व शेखपुरा में उच्चतम तापमान क्रमश: 43.8 और 43.7 और 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जमुई में 41.8, बांका में 41.3 और वैशाली में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन