Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में हो सकती है बारिश, यहां वज्रपात को लेकर अलर्ट

बिहार में अभी कुछ दिन बारिश के आसार बने रहेंगे. दक्षिण-पूर्वी हवाओं के जरिये बिहार में काफी नमी आ रही है. इसकी वजह से बिहार में मॉनसून की सक्रियता लगातार जारी रहेगी.
पटना. बिहार में अभी कुछ दिन और बारिश के आसार बने रहेंगे. दक्षिण-पूर्वी हवाओं के जरिये बिहार में काफी नमी आ रही है. इसकी वजह से बिहार में मॉनसून की सक्रियता लगातार जारी रहेगी. बिहार में सामान्य तौर पर छह से दस अक्तूबर तक मॉनसून की वापसी देखी गयी है. आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में बिहार में सामान्य से 91 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गयी है. एक अक्तूबर से छह अक्तूबर तक बिहार में 44.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. सामान्य तौर पर इस अवधि तक 23.4 मिलीमीटर तक बारिश होती रही है. बिहार में अपवाद एक दो जिलों को छोड़ कर सभी जिलों में अक्तूबर में अभी तक अच्छी बारिश दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए