Bihar Weather: बिहार में इस दिन होगा पारा धड़ाम, इन 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Jan 2025 7:37 AM
Bihar Weather
Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग ने आज गुरुवार को 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 1 फरवरी से राज्य में पारा गिरेगा.
Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग ने आज गुरुवार को 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. बाकी राज्य के 23 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. प्रदेश में पछुआ हवा भी चल रही है. जिससे रात में लोग अधिक ठंड महसूस कर रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1 फरवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं. फिलहाल, अगले दो दिन तक तापमान सामान्य रहेगा. मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.
फरवरी माह में बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस साल नवंबर-दिसंबर में ठंड का प्रभाव कम रहा. जिसके कारण फरवरी माह में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड अधिक महसूस होगी.
Also Read: सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने बदला नियम, हर क्लास में अब इतने शिक्षक जरूरी
मुजफ्फरपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब
बता दें कि बिहार की हवा काफी प्रदूषित हो गई है. प्रदेश के कई जिलों का AQI लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. बुधवार को हाजीपुर और मुजफ्फरपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही है. हाजीपुर का AQI लेवल 355 दर्ज किया गया है. वहीं मुजफ्फरपुर का AQI 306 रिकॉर्ड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










