ePaper

Bihar Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार, बिहार में इस वजह से बिगड़ेगा मौसम, जानें IMD का अपडेट

Updated at : 14 Nov 2024 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news| Bihar Weather: Now easterly wind will blow in Bihar, know what effect it will have on cold

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे बिहार का मौसम सामान्य रहेगा. प्रदेश में अब पछुआ हवा चलने लगी है. अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे बिहार का मौसम सामान्य रहेगा. प्रदेश में अब पछुआ हवा चलने लगी है. अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है. आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने का अनुमान है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी.

बिहार की हवा दिन-प्रतिदिन जहरीली हो रही है. स्थिति यह है कि राजधानी पटना समेत 17 जिले की हवा दूषित हो गई है. इनमें से 4 शहर को रेड जोन में रखा गया है. जिसमें हाजीपुर, सहरसा, पूर्णिया, अररिया शामिल है. सबसे खराब स्थिति हाजीपुर की देखी जा रही है. यहां का AQI 413 दर्ज किया गया है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जिससे प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. इस वजह से ठंड भी बढ़ सकती है. फिलहाल अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Also Read: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की इतनी बढ़ी लंबाई, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला रहा बेगूसराय

पिछले 24 घंटे के दौरान बेगूसराय और सुपौल सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग की ओर से 14 जिलों का आंकड़ा जारी किया गया है. वहीं, किशनगंज और बांका का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन