बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों में 45-45 स्टाफ की होगी भर्ती, इस महीने होगी शिक्षकों की नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन
बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों में इस महीने होगी शिक्षकों की नियुक्ति

बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों में इस महीने होगी शिक्षकों की नियुक्ति

Bihar Degree Colleges Teacher Recruitment: बिहार के 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने के साथ अब टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी तेज हो गई है. सरकार इस महीने के अंत तक नियुक्तियां पूरी करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

Bihar Degree Colleges Teacher Recruitment: बिहार के डिग्री कॉलेज विहीन 211 प्रखंडों में शुरू किए गए नए राजकीय महाविद्यालयों के लिए टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इस महीने के अंत तक शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है.

राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 योजना के तहत उन प्रखंडों में नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया था, जहां पहले कोई डिग्री कॉलेज नहीं था. इसका मकसद छात्रों को अपने घर के पास ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े.

211 कॉलेजों में शुरू हुई पढ़ाई

बिहार सरकार ने दो दिन पहले बिहार के 211 नए राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू करा दी है. पहले चरण में इन सभी कॉलेजों में 6 विषयों की पढ़ाई शुरू की गई है, जिससे छात्र-छात्राएं तुरंत उच्च शिक्षा से जुड़ सकें.

हर कॉलेज में इतने पदों पर होगी भर्ती

सरकार ने प्रत्येक नए सरकारी डिग्री कॉलेज के लिए 1 प्राचार्य, 32 शिक्षकों और 12 नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती होगी. अब इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि कॉलेजों में नियमित रूप से पढ़ाई संचालित हो सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सभी कॉलेजों में उपलब्ध कराया जाएगा जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर

बिहार के सभी 211 नए डिग्री कॉलेजों में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि हर छात्र-छात्रा को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उच्च शिक्षा मिले और उन्हें कॉलेज की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़े.

इसे भी पढ़ें: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला



विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन