पटना: मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने झारखंड एवं बिहार सब एरिया के 10वें जीओसी के रूप में संभाला कार्यभार

Author Sanjay kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
मेजर जनरल जितेंद्र सिंह

मेजर जनरल जितेंद्र सिंह

Major General Jitendra Singh: मेजर जनरल जितेंद्र सिंह (वीएसएम) ने झारखंड एवं बिहार सब एरिया के 10वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया है. उनके अनुभव से क्षेत्र की सैन्य क्षमता और प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Major General Jitendra Singh: मेजर जनरल जितेंद्र सिंह (वीएसएम) ने शनिवार को झारखंड एवं बिहार सब एरिया के 10वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. उनके पदभार संभालने के साथ ही झारखंड एवं बिहार सब एरिया की ऑपरेशनल क्षमता और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मेजर जनरल जितेंद्र सिंह सैनिक स्कूल, रीवा तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं. उन्हें भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन प्राप्त हुआ था.

तीन दशक का है गौरवपूर्ण सैन्य अनुभव

लगभग तीन दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने भारतीय सेना में ऑपरेशनल, सामरिक योजना एवं क्षमता विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. विभिन्न स्तरों पर कमान संभालने के साथ-साथ उन्होंने एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के उप प्रबंध निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं. इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित कई महत्वपूर्ण योगदान दिए तथा इस क्षेत्र में व्यापक अनुभव अर्जित किया.

संघर्ष प्रबंधन और सामरिक नेतृत्व के विशेषज्ञ

मेजर जनरल जितेंद्र सिंह एक उत्कृष्ट सैन्य पेशेवर होने के साथ-साथ उच्च कोटि के शिक्षाविद् भी हैं. उन्होंने संघर्ष प्रबंधन, संघर्ष समाधान एवं सामरिक स्तर के नेतृत्व जैसे विषयों में विशेष अध्ययन किया है और उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उनका व्यापक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और पेशेवर दक्षता झारखंड एवं बिहार सब एरिया की ऑपरेशनल क्षमता को और सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पूर्व सैनिक कल्याण एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी.

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण का किया आह्वान

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ), अन्य रैंकों तथा असैन्य कर्मचारियों से उच्चतम स्तर की पेशेवर उत्कृष्टता, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया.


विज्ञापन
Sanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन